जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Advertisements

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का शनिवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  कालिदास मुंडा,‌ झारखंड मुक्ति मोर्चा से लक्खी सोरेन, भारतीय जनता पार्टी से नरेन्द्र त्रिवेदी, बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सोनु दुबे, निर्वाचन शाखा के  सागर कुमार (भजोहरि), राकेश महतो, साजल मंडल, रजाक अंसारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top