बाल संरक्षण इकाई भर्ती में लाएं पारदर्शिता : देवघर उपायुक्त 

Advertisements

बाल संरक्षण इकाई भर्ती में लाएं पारदर्शिता : देवघर उपायुक्त 

डीजे न्यूज, देवघर : 

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल वर्कर एवं असिस्टेंट कम डाटा ऑपरेटर के दो रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं उनकी प्रारंभिक जांच की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की सूक्ष्मता से जांच की जाए और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन हो सके। बैठक में समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डीसीपीयू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top