गिरिडीह स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

Advertisements

गिरिडीह स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के नए रेल प्रबंधक (डीआरएम) संग्रह मौर्य गुरुवार को स्पेशल बोगी से गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां स्टेशन प्रबंधक समेत अन्य रेलवे कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद डीआरएम संग्रह मौर्य ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा स्टेशन प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया।

पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए जल्द ही कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशन से कुछ नई बोगियां जोड़ी जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी के संचालन में हो रही देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी है। यह कार्य एक-दो महीने में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद ट्रेन का परिचालन समय पर सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भावना जैन, आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक आसनसोल तथा गिरिडीह स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एमडी जाकिर हुसैन समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top