निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

Advertisements

निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):बाघमारा प्रखंड के बौआकला उत्तर पंचायत में बुधवार से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। केंद्र एवं राज्य सरकार की पहल से पंचायत में एम्बुलेंस दिया गया हैं, जिससे ग्रामीणों में हर्ष हैं।मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की।
मुखिया भीम लाल रजक ने कहा कि कई वर्षों का प्रयास सफल हुआ। निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोग इससे लाभान्वित होंगे। दिन – रात कभी भी जरूरत के अनुसार लोग अस्पताल मरीज को ले जाने एवं आने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। 108 (आपातकालीन), 102 (गर्भवती महिलाओं/बच्चों के लिए), पशुओं के लिए 1962 मुख्य टोल-फ्री नंबर हैं।ग्रामीण मुखिया से सीधे संपर्क करके भी इस सेवा का लाभ लें सकते हैं।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक, पंसस लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक, पंचायत सचिव हीरालाल नापित, शिवनंदन महतो, संतोष रवानी, नंदकिशोर कुम्हार, विवेक कुमार रवानी, सिंकू पाण्डेय, शिव कुमार महतो, किशोर रवानी, चालक अंकेश कुमार एवं कंपाउंडर विजय कुमार राम सहित अन्य उपस्थित रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top