रिजर्व बैंक ने किया ‘जादू से जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Advertisements

रिजर्व बैंक ने किया ‘जादू से जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय ने ‘जादू से जागरूकता’ अभियान के तहत बुधवार को कोयलनगर स्थित बीसीसीएल के सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें धनबाद जिले के कुल 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान परिदृश्य में केंद्रीय बैंक के बुनियादी व विकासात्मक कार्यकलापों, बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग तथा सतर्कता और वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को परिचित कराया।

कार्यक्रम में जादू के माध्यम से बैंकिंग, बजट, बीमा एवं निवेश आदि से जुड़े अनेक वित्तीय संदेशों को प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, राँची कार्यालय द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹11,000, द्वितीय को ₹7,000, तृतीय को ₹4,000 तथा ₹2,000-₹2,000 के दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top