पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Advertisements

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में बुधवार को एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सत्र 2025 -27 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने तथा रैगिंग जैसी विसंगति से दूर रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी प्रथम, अंजली कुमारी द्वितीय एवं चंदा महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत देकर सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top