




आवारा कुत्तों, बैल एवं सांड के आतंक से निजात दिलाने की फरियाद
डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया जन जागरूकता समिति के संयोजक अनिल कुमार जैन ने शहर में आवारा कुत्तों, बैल एवं सांड के बढ़ते आतंक से जनता को निजात दिलाने की फरियाद की है। उन्होंनें कहा कि एसएनएमएमसीएच में एंटी-रेबीज के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते, बैल एवं सांड खुलेआम घूम रहे हैं, जो आए दिन राहगीरों, बच्चों एवं बुजुर्गों को घायल कर जनजीवन को भयभीत कर रहे हैं। उन्होंने आवारा कुत्तों के नियंत्रण हेतु ठोस एवं स्थायी कार्ययोजना लागू करने, नियमित पकड़-धकड़, नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान चलाने, सड़कों पर घूम रहे बैल एवं सांड को तत्काल हटाने की व्यवस्था, प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं त्वरित सहायता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से की है।



