



आंसुओं और तालियों के बीच बीईईओ सहदेव महतो को भावभीनी विदाई, यादगार बना समारोह 
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी +2 हाई स्कूल टुंडी के सभागार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो को भावभीनी विदाई देने हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक रहा, जहां सम्मान और अपनापन साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत परेड के साथ हुई, जिन्होंने मेहमानों को सम्मानपूर्वक सभा स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने अन्य सहयोगियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्वागत भाषण के उपरांत कस्तूरबा एवं जाताखूटी विद्यालय के बच्चों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कर्मियों ने सहदेव महतो को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने सेवानिवृत्त बीईईओ सहदेव महतो के सफल कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार, माथुर मंडल एवं मनोज पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, पूर्व सेवानिवृत्त बीईईओ मूरत महतो, बीपीओ उमेश कुमार पासवान, गौतम दास, बीआरपी कुमार गौरव, सीआरपी हरीमोहन मुखर्जी, मंजू देवी, संतोष राय, अभिमन्यु जायसवाल, कुमारी मनोरमा, जयदेव टुडू, संतोष कुमार, नेपाल रजवार, अशोक मंडल, अशोक सोरेन, जाहिद हुसैन, समित कुमार, सहजाद अंसारी के अलावा कई सेवानिवृत्त शिक्षक तथा टुंडी के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक विदाई के साक्षी बने।



