Advertisements





कतरास में डिवाइडर से टकराई वाहन, बचे चालक
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):शुक्रवार देर शाम कतरास कॉलेज के समीप एक चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन बोकारो से राजगंज की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता हुआ दूसरी ओर जा पहुंचा।
तेज रफ्तार के कारण एयरबैग खुल गए और आगे के दोनों पहिए फट गए। सौभाग्य से चालक को केवल हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।



