विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisements

विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शिक्षा विभाग ने बेंगाबाद में किया भव्य आयोजन

डीजे न्यूज, बेंगाबाद, गिरिडीह : झारखण्ड शिक्षा परियोजना, गिरिडीह केन्द्र, बेगाबाद द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अन्तर्गत स्वीकृत गतिविधि विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को प्रखण्ड संसाधन केन्द्र बेंगाबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए थे। इसकी सराहना अतिथियों व शिक्षकों ने की।

विदित हो कि 17 मार्च को विद्यालय स्तर पर क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें चयनित छात्रों ने आज बीआरसी में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। अब आज चयनित छात्र जिला स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रखंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की सूची 23 मार्च को जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज में भेजी जाएगी।प्रखंड स्तर में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान सागर कुमार म•वि•छोटकीखरकडीहा,द्वितीय स्थान प्रिया कुमारी कस्तूरबा विधालय बेंगाबाद, तृतीय स्थान सुशांत मुर्मू एवं अरुण मुर्मू उ म वि झलकड़ीहा ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिशु कुमारी उ म वि अमजो, द्वितीय स्थान शशि कुमार उ म वि बसमाता, तृतीय स्थान आकृति कुमारी कस्तूरबा विधालय बेगाबाद ने प्राप्त किया है।

इन शिक्षकों की थी प्रतिनियुक्ति

विज्ञान प्रदर्शनी : बिनोद कुमार, आशीष सुमन, शाहिद अंजुम, राज नारायन वर्गा

क्विज : सुमन प्रसाद, मुकेश कुमार

प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अपनी दायित्व का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया था। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारीवी सह प्रखण्ड संसाधन केन्द्र समन्वयक,एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बेंगाबाद बिनोद सुलेमान टॉपनो ने आवश्यक निर्देश दिए और मुख्य भूमिका में थे। इस मौके पर संतोष कुमार, संजय पंडित, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, रीना कुमारी, रामचंद्र महतो, आदि उपस्थिति थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top