मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय पालगंज की व्यवस्था करें दुरूस्त : सुमन कैथरीन

0

मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय पालगंज की व्यवस्था करें दुरूस्त : सुमन कैथरीन

प्रमंडलीय आयुक्त ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के साथ किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग की आयुक्त सुमन कैथरीन बुधवार को गिरिडीह पहुंची। यहां उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के साथ पीरटाड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में संचालित नवनिर्मित मॉडल एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, क्लास रूम, पठन पाठन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने वहां के बच्चों से मुलाकात कर उनके पठन-पाठन समेत अन्य जरुरी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि पालगंज स्थित नवनिर्मित एकलव्य आवासीय विद्यालय को बच्चों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां पठन पाठन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। अभी वर्तमान में यहां 26 बच्चे नामांकित हैं। आगे भी नामांकन का कार्य प्रारंभ है। इसके अलावा उन्होंने किचन रूम, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था समेत अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप निदेशक कल्याण, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, जिला कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटाड़, अंचलाधिकारी, पीरटाड़ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *