धनबाद में ट्रैफिक समस्या का जल्द होगा समाधान गया रेल लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण का कार्य प्रगति पर

Advertisements

धनबाद में ट्रैफिक समस्या का जल्द होगा समाधान

गया रेल लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण का कार्य प्रगति पर

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद शहर को बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल पर गया रेल लाइन के नीचे एक नया अंडरपास बनाया जा रहा है। यह अंडरपास शहर के व्यस्त मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि समय-समय पर स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि काम की गुणवत्ता और गति बनी रहे। वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन खुद भी इस परियोजना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

उपायुक्त के अनुसार, गया पुल के पास बन रहे इस अंडरपास का निर्माण कई विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। निर्माण स्थल के पास पेयजल और नगर निगम की पाइपलाइन मौजूद है। इसके अलावा एफसीआई गोदाम, पथ निर्माण विभाग और रेलवे से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। सभी विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना को लेकर संतोष जताया है। उनका कहना है कि अंडरपास बनने के बाद शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी और रोजमर्रा का आवागमन आसान हो जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top