




गांडेय के कोयरीडीह में शतचंडी महायज्ञ को ले ध्वजारोहण
चार अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की होगी शुरुआत
डीजे न्यूज, गांडेय, गिरिडीह : प्रखंड के महेशमुंडा के कोयरीडीह गांव में आगामी चार अप्रैल से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से ध्वजारोहण किया गया। इस क्रम में यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय ने विधि विधान से यज्ञ के मुख्य यजमान निर्मल राय से वैदिक पूजा कराया। पुनः यज्ञ मंडप के समीप भूमि पूजन किया गया। इसके उपरांत जय श्री राम, जय मां काली की जय के जयकारे के साथ बजरंग ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। यज्ञ के शुरुआत होने से कोयरीडीह समेत आसपास के माहौल भक्तिमय हो गया।
बता दें कि कोयरीडीह गांव में आदिशक्ति मां काली के मंदिर में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय ने बताया कि कोयरीडीह में चार अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। चार अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी। वहीं 12 अप्रैल को हवन के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। महायज्ञ में वृंदावन के अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मुकुल कृष्ण जी महाराज अपनी कथा से श्रद्धालुओं को भक्ति से ओत प्रोत करेंगें। मौके पर यज्ञ समिति कोयरीडीह के अंतर्गत डहुआटांड, गिरिडीह, कुसुम्भा, तेलझारी, कोयरीडीह, खम्भाटांड, धर्मपुर के श्रद्धालु शामिल रहे।



