शिवम आजाद के खिलाफ दो घायलों का बयान अदालत में कलमबद्ध

Advertisements

शिवम आजाद के खिलाफ दो घायलों का बयान अदालत में कलमबद्ध

घायलों के साथ समाजसेवी राजू खान न्यायालय में थे मौजूद, अपने अधिवक्ता से ले रहे कानूनी सलाह 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस रेस है। केस में मजबूती के लिए अनुसंधानकर्ता मंगलवार को दो घायलों का बयान कलमबद्ध कराने कोर्ट पहुंचे। अनुसंधानकर्ता ने सीजेएम कोर्ट में आवेदन देकर गोली से जख्मी हुए असलम और हाथ की हड्डी टूटे शहीद आफरीदी के बयान को कलमबद्ध कराने का आग्रह किया। सीजेएम कोर्ट ने न्यायिक दंडाधिकारी शरत निशिकांत कुजूर के न्यायालय में बयान दर्ज कराने का आदेश दिया। जहां दोनों का बयान दर्ज कर सीलबंद लिफाफे में भेजा गया। दोनों के बयान दर्ज कराने के दौरान कई लोग साथ थे जिनमें स्थानीय राजू खान भी शामिल थे। साथ ही राजू खान अपने वकील से कानूनी प्रक्रिया के बारे बात करते दिखे। विदित हो कि चुनाव के बाद शाम में वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान गोली बारी भी हुई जिसमें एक व्यक्ति के सर के पीछे गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी मौत इलाज के दौरान धनबाद में हो गई थी। वहीं पैर में गोली लगने से असलम घायल हो गया था। साथ ही कुछ लोगों को चोट लगी थी। इस मामले में पूर्व वार्ड पार्षद शिवम श्रीवास्तव समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपित शिवम श्रीवास्तव समेत पांच को पुलिस दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार की थी वहीं टूसू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top