जिप अध्यक्ष ने  किया स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisements

जिप अध्यक्ष ने  किया स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तेतुलमारी के नगरीकला दक्षिण पंचायत में मैगजीन घर के पास मंगलवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप अध्यक्ष शारदा सिंह व जिप सदस्य मो इसराफिल लाला ने किया। उक्त निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग से किया जाना है।
इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शारदा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र के बन जाने से महिलाओं को प्रसव के समय तथा बरसात में सांप-बिच्छू काटने जैसी आपात स्थितियों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर और नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

जिप सदस्य मो. इसराफिल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए 15 दिनों के भीतर 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मौके पर अमोला देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, बड़की देवी, सुशीला देवी, अनिता देवी, मनोज निषाद, बीरू बाउरी, राजेश बाउरी, अजय बाउरी, नरेश भुइंयां उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top