




सत्यनारायण मंदिर अखाड़ा समिति की बैठक संपन्न
नई कमेटी गठित, विनोद बने अध्यक्ष
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): श्री श्री सत्यनारायण मंदिर अखाड़ा समिति की ओर से मंगलवार को राजेंद्र क्लब कतरास के प्रांगण में आमसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदीप जायसवाल ने की।
आमसभा में सर्वसम्मति से आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सत्र 2026-27 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विनोद रजक को अध्यक्ष, कृष्णानंद साहू एवं श्याम गुप्ता को उपाध्यक्ष, मुकेश जायसवाल को सचिव, अमित साहू एवं रणधीर मालाकार को सहसचिव, विष्णु गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा राहुल रजक को सह कोषाध्यक्ष चुने गए।
कार्यकारिणी समिति में सौरभ साहू, मयंक चौरसिया, प्रतीक सिन्हा, धनराज प्रमाणिक, गोलू पांडे, पीयूष प्रमाणिक, युवराज सिंह, हंसराज, रोहित सिंह, रितिक सिंह, सौरभ चौरसिया, आयुष चौरसिया, आकाश मोदक आदि को शामिल किया गया।



