एसडीओ से मिले यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रघुनाथपुर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

Advertisements

एसडीओ से मिले यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव

रघुनाथपुर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): रघुनाथपुर पंचायत में लचर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक ने मंगलवार को कतरास विद्युत विभाग के एसडीओ से मुलाकात की।
आकाश ने टूटे-फूटे एवं जर्जर बिजली पोलों को अविलंब बदलने, नए पोल लगाने तथा आवश्यकता अनुसार पुराने तारों को हटाकर नए तार लगाने से संबंधित मांग पत्र एसडीओ को सौंपा। आकाश ने कहा कि खराब बिजली व्यवस्था के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर पोल कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता हैं।
एसडीओ ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आगामी योजना में शामिल कर शीघ्र कार्य पूरा करने का भरोसा दिया।
मौके पर विशाल सिंह, कुलदीप रवानी, देवेंद्र नापित, सुमेन प्रमाणिक, बोधनाथ नापित, आदर्श प्रमाणिक, रवींद्र चौधरी, रोहित गोप, बबलू आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top