सम्मान सह रात्रि भोज में शामिल हुए बाघमारा विधायक

Advertisements

सम्मान सह रात्रि भोज में शामिल हुए बाघमारा विधायक

डीजे न्यूज, रांची: बजट सत्र के दौरान सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा आयोजित सम्मान सह रात्रि भोज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सभी मंत्री और विधायक शामिल हुए।  बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज कराई। इस उत्साहवर्धन आत्मीय मुलाकात व सामूहिक रात्रि भोज के दौरान विधायक ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित व स्वागत किया। इस दौरान विधायक का राज्यपाल से राज्य के सर्वांगीण विकास,आम नागरिकों की सुरक्षा व जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। राज्यपाल ने भी विधायक के क्षेत्रीय विकास में गतिशील कार्यों की खूब सराहना किया और ऐसे ही जनता जनार्दन के विश्वास पर खरा उतरने की शुभकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top