शंकरडीह में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति में डूबा पूरा इलाका

Advertisements

शंकरडीह में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, भक्ति में डूबा पूरा इलाका

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : बजरंगबली सेवा समिति शंकरडीह द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

वृन्दावन से पधारे कथा वाचक तनय कृष्ण शास्त्री महाराज ने चौथे दिन की कथा के दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि ध्रुव ने पांच वर्ष की बाल्यावस्था में ही भगवान को प्राप्त कर लिया था। इसलिए भगवान को प्राप्त करने के लिए किसी अवस्था की जरूरत नहीं होती। भगवान भाव से मिलते हैं। कथा के दौरान उन्होंने पृथ्वी का नाम कैसे पड़ा इस पर भी कथा सुनाई। इसके अलावा प्रहलाद कथा, वामन कथा, रामचरित्र की कथा का भी वाचन किया। चौथे दिन की कथा के दौरान व्यास मंच पर कृष्ण जन्म नन्दोत्सव मनाया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top