



विद्युत कर्मियों की मांगों पर अधीक्षण अभियंता ने दिया आश्वासन 
डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का एक शिष्टमंडल धनबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिला और अपने लंबित मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रायल इंटरप्राइजेज द्वारा किये गये करार एवं विद्युत कर्मियों के शोषण का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से धनबाद के अरूण शर्मा, टुंडी से संतोष कुमार दां एवं निरसा से दुर्घटना में मृत कर्मियों को मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी, विद्युत कर्मियों को समय से वेतन का भुगतान नहीं होने एवं अन्य सभी विभागीय सुविधाओं का लाभ नहीं देना शामिल था।
सभी मामले पर गौर करने के बाद अधीक्षण अभियंता धनबाद ने शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों पर ध्यान देना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए मैं जरूरी कदम उठाऊंगा। पहले संबंधित लोगों को पत्र द्वारा सूचित किया जायेगा अगर इससे कार्य नहीं होता है तो प्रशासनिक कार्रवाई भी की जायेगी लेकिन मजदूर का हक नहीं मारा जायेगा। अभी पहले बकाया वेतन देकर उसके बाद अन्य सुविधाओं को दिया जायेगा।
शिष्टमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे, महामंत्री विक्रम भारद्वाज, एरिया बोर्ड अध्यक्ष तौफीक कुरैशी, अविनाश कुमार, पप्पू गुप्ता, अफरोज आलम, ओमप्रकाश, गुलाम नवी, संजय यादव, महेन्द्र शर्मा, आसिफ अंसारी एवं ढेर सारे संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।



