स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करा रही जिला परिषद : शारदा सिंह

Advertisements

स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करा रही जिला परिषद : शारदा सिंह

अलकडीहा में जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : 

अलकडीहा पंचायत अंतर्गत ठाकुर मोड़ के समीप 15वें वित्त आयोग जिला परिषद योजना के मद से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के द्वारा सोमवार को किया गया। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाना हम लोगों का लक्ष्य है, साथ ही डॉक्टर, एम्बुलेंस, दवाई भी उपलब्ध हो, इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद धनबाद जिले में स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिसका क्षेत्र में असर दिख रहा है। मौके पर बिरंची सिंह, आशीष मुखर्जी, सुनील मोदक, कुलदीप साव, प्रवीर ठाकुर, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, रोमी सिंह आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top