Advertisements





झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण 22 मार्च से
चाईबासा में, राहुल गांधी करेंगे शिरकत
डीजे न्यूज, धनबाद :
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 22 मार्च से 31 मार्च तक झारखंड और ओडिशा के जिला कांग्रेस कमिटी (DCC) अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ट्राईबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर, (T.R.T.C.) गुइरा, लुपुगगुटू, चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसी एक दिन उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला/महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों को 21 मार्च शाम तक या 22 मार्च पूर्वा 10:00 बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीयन करना सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।



