जीपीएफ खाता खोलने के लिए लगा शिविर

Advertisements

जीपीएफ खाता खोलने के लिए लगा शिविर

डीजे न्यूज, धनबाद: सहायक आचार्यों के जीपीएफ खाता खोलने के लिए धनबाद, गोविंदपुर और निरसा प्रखण्ड में सोमवार को कैंप लगाया गया। शिविर में नवनियुक्त सहायक आचार्यों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन समर्पित किया। शिविर में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ विभिन्न प्रखंडों के बिल क्लर्क, संदेशवाहक उपस्थित रहे। बलियापुर और धनबाद की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी रीना कुमारी मध्य विद्यालय सरायढेला कॉलवॉशरी में उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में कार्य को कराने में सक्रिय रही। कैंप में झारखंड टीचर्स ऑफिसर्स एम्प्लॉय फेडरेशन के जिला संरक्षक बृज भूषण पाण्डेय, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव सियाराम सिंह सक्रिय रहे। कैंप आयोजन में ब्रजेश भट्ट, प्रकाश मिश्रा, कामू प्रसाद रॉय, राकेश रंजन संजय गिरी, मोहम्मद इकबाल आदि ने सहायक आचार्यों का फॉर्म भरकर अग्रसारित किया। कैंप 17 और 18 मार्च को भी निर्धारित समय और स्थान पर लगेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top