केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद मार्च का आयोजन

Advertisements

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद मार्च का आयोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को भाकपा-माले की ओर से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। पार्टी के कतरास कार्यालय से थाना चौक तक कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा किया। इस दौरान  कार्यकर्ता गैस तेल की व्यवस्था करो, खेती और किसानों पर हमला बंद करो, भारत को आर्थिक संकट में मत डालो, अमेरिका से नाता तोड़ो, सरकारी संपत्ति को निजी हाथी में मत दो, मोदी संसद में नहीं देश में गैस नहीं आदि नारे लगा रहे थे।
कतरास कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि देश में बहुत बड़ी आर्थिक संकट आने वाली है। मोदी के निजी स्वार्थ ने देश में एक नई आर्थिक संकट उत्पन्न कर रही है। आम जनता सरकार को भारी टैक्स तो देती है किंतु सुविधा के नाम पर उसे कुछ भी नहीं मिलता है। इसीलिए जनता को सड़क में उतरना काफी जरूरी हो गया है। 18 मार्च को भाकपा-माले द्वारा देश के प्रत्येक राज्य के राजधानी में जनसुनवाई आंदोलन किया जा रहा है। रांची में भी 18 मार्च को आयोजित जनसेवक आंदोलन में भारी संख्या भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।  सभा में चेतू साव, कपूर पंडित, मानिक महतो, चंदन महतो, रॉबिन महतो, लखपति कुम्हार, रामाश्रय सिंह कुशवाहा, शंकर महतो, शंकर प्रजापति, आकाशदीप महतो, महादेव साव, बिहारी पंडित, उमेश सिंह आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top