Advertisements




पूर्व सांसद एके राय की जीवनी पर आधारित पत्रिका का विमोचन 3 को
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):पूर्व सांसद व प्रख्यात मजदूर नेता स्वर्गीय एके राय के विचार एवं सिद्धांत पर आधारित पत्रिका “नई राह’ का विमोचन आगामी 3 अप्रैल को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में किया जाएगा। बंगाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित पुस्तक मेला के दौरान पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पत्रिका के प्रधान संपादक पूर्व विधायक आनंद महतो ने बताया कि विमोचन के दौरान निरसा के विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के अलावा डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, आनंदमई पाल, जगदीश बनर्जी, कल्याण घोषाल आदि उपस्थित रहेंगे।



