गर्मी को लेकर डीडीसी ने की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा जल संकट से निपटने के लिए “जल सेवा टीम” का गठन शिकायत निवारण के लिए क्यूआर कोड का शुभारंभ

Advertisements

गर्मी को लेकर डीडीसी ने की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

जल संकट से निपटने के लिए “जल सेवा टीम” का गठन

शिकायत निवारण के लिए क्यूआर कोड का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी गर्मी को ध्यान में रखते हुए पीएचईडी प्रमंडल-1, प्रमंडल-2 एवं यांत्रिकी शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा गर्मी के दौरान संभावित जल संकट से निपटने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में बंद पड़े एवं खराब चापाकलों तथा जलमीनारों की मरम्मति 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

साथ ही धनबाद वासियों की सुविधा हेतु एक विशेष पोर्टल, https://water-grievances.awcdhn.in/ तथा कयूआर कोड का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से आम नागरिक अपने क्षेत्र में बंद पड़े जलमीनार एवं चापाकलों की मरम्मति के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

वहीं जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं कार्यों की सतत निगरानी हेतु समाहरणालय में पीएचईडी एवं डीएमएफटी पीएमयू की संयुक्त सेल – *जल सेवा टीम* का गठन भी किया गया। यह सेल पूरे जिले में पेयजल व्यवस्था की निगरानी करते हुए युद्धस्तर पर कार्य करेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी करें, ताकि गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top