महादेव तालाब रोड में पिस्टल लहरा रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

Advertisements

महादेव तालाब रोड में पिस्टल लहरा रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड से नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लोडेड देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी रमजान अंसारी के रूप में की गई। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड में एक युवक हाथों में पिस्टल लहरा रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके पर से भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने के बाद उसके कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की और फिर उसे जेल भेज दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top