



रेलवे की खबरें:-
पोत्तनूर-धनबाद के मध्य नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन
डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पोत्तनूर-धनबाद के मध्य 21 मार्च से पोत्तनूर स्टेशन से गाड़ी संख्या 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस एवं 23 मार्च से धनबाद स्टेशन से गाड़ी संख्या 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
————————————-
आनंद विहार टर्मिनल- टाटा वन वे स्पेशल का परिचालन
धनबाद : यात्री सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु गढ़वा रोड- डालटनगंज- बरवाडीह- लातेहार- टोरी- बरकाकाना स्टेशन के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04432 आनंद विहार टर्मिनल- टाटा वन वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा। यह गाड़ी 16 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 05:00 बजे रवाना होगी तथा 17 मार्च को 13:00 बजे टाटा पहुँचेगी।
—————————————-
पीएम ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पोत्तनूर (कोयम्बत्तूर) स्टेशन से गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन किया गया। इस अवसर पर सांसद दुलू महतो एवं धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र धनबाद स्टेशन पर तथा अन्य अतिथि चन्द्रपुरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे।



