शंकरडीह में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
डीजे न्यूज,
पूर्वी टुंडी, धनबाद : शंकरडीह में बजरंगबली सेवा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत रघुनाथपुर शिव मंदिर स्थित तालाब से हुई, जहां 151 कन्याओं और महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ यात्रा निकाली। यात्रा शंकरडीह होते हुए बलारडीह स्थित काली मंदिर कथा पंडाल तक पहुंची।
आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय कथा 19 मार्च तक चलेगी। कथा का वाचन तनय कृष्ण शास्त्री जी (निवासी वृन्दावन) द्वारा प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय शैली में किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।