स्मार्ट लोन समाधान बनाएगा प्रक्रिया सरल कम समय में सरलता से संपन्न होगी लोन डिसबर्समेंट की प्रक्रिया : उपायुक्त

Advertisements

स्मार्ट लोन समाधान बनाएगा प्रक्रिया सरल

कम समय में सरलता से संपन्न होगी लोन डिसबर्समेंट की प्रक्रिया : उपायुक्त

डीजे न्यूज, धनबाद: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए व्यवसाय स्थापित करके स्व-रोजगार के अवसर पैदा करने, असंगठित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय, तकनीकी तथा व्यावसायिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), मुद्रा लोन सहित अन्य माइक्रो लोन के सरलता से डिसबर्समेंट के लिए “स्मार्ट लोन समाधान” का प्रयोग किया जाएगा।

इसको लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को नगर आयुक्त, अनुमंडल दंडाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा “स्मार्ट लोन समाधान” के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर पूरी योजना का विस्तार पूर्वक अध्ययन किया।

उपायुक्त ने कहा कि इसके शुरू होने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोन के लिए आवेदनों की प्राप्ति, सक्रूटनी, स्वीकृति एवं डिसबर्समेंट की प्रक्रिया कम समय में सरलता से संपन्न होगी। जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। एआई द्वारा प्रथम चरण की स्क्रुटनी के बाद आवेदन के अस्वीकृत होने की संभावना कम होगी। बैंक अधिकारियों के लिए भी समय की बचत होगी।

वहीं “स्मार्ट लोन समाधान” के प्रतिनिधि ने बताया कि आवेदक को फॉर्म भरने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खुद आवेदक से बात करेगा। एआई द्वारा डोक्युमेंट मांगे जाएंगे। एआई उसका सत्यापन करेगा। आवेदक के सिबिल स्कोर की जांच करेगा। पूर्व में ली गई लोन की जानकारी लेगा। यदि आवेदक पत्नी के नाम से लोन लेगा तो उनके पति के डोक्युमेंट मांगेगा। आवेदक के कोटेशन की जांच करेगा। फेस वेरिफिकेशन करेगा। व्यवसायिक स्थल का लाइव जियो टैग विडियो बनाएगा।

बताया कि एआई द्वारा प्रथम चरण की स्क्रुटनी पूरी करने तथा सभी 74 फिल्ड में डाटा भरने के बाद सारे फॉर्म प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) को भेजे जाएंगे। बीपीएम से फॉर्म क्लस्टर में जाएगा। तत्पश्चात सभी औपचारिकताएं सही पाए जाने पर बैंक जाएगा। बैंक जाने से पहले ही योग्य आवेदन स्वीकृत या अयोग्य आवेदन अस्वीकृत हो जाएंगे।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर के माध्यम से पुराने आवेदनों का डिजिटाइजेशन, एआई वीडियो केवाईसी, जन समस्या समाधान के अलावा अन्य सेवा प्रदान की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, एलडीएम अमित कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सहित अन्य बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top