विधायक मथुरा ने सदन में उठाया सड़क का मुद्दा

Advertisements

विधायक मथुरा ने सदन में उठाया सड़क का मुद्दा

डीजे न्यूज, धनबाद: टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को सरकार के समक्ष उठाया।
विधायक ने कहा कि तोपचांची प्रखंड के केन्दुआडीह से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड को जोड़ने वाला सड़क मार्ग लगभग 500 मीटर वन विभाग के सेंचुरी प्रोजेक्ट क्षेत्र में आने के कारण अब तक बन नहीं पाया है।

इस कारण दोनों जिलों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक मथुरा ने जनहित को देखते हुए उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग सरकार से की है ताकि धनबाद और गिरिडीह जिले के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top