यूपी के पूर्व सांसद अतुल राय व भाजपा प्रवक्ता सुधीर सिंह पहुंचे धनबाद सिंह मेंशन में मेयर संजीव से की मुलाकात

Advertisements

यूपी के पूर्व सांसद अतुल राय व भाजपा प्रवक्ता सुधीर सिंह पहुंचे धनबाद

सिंह मेंशन में मेयर संजीव से की मुलाकात

डीजे न्यूज, धनबाद: यूपी के पूर्व सांसद अतुल राय एवं भाजपा प्रवक्ता सुधीर सिंह ने सिंह मेंशन में मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने मेयर संजीव को जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान पारिवारिक, सामाजिक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।

नेताओं ने धनबाद शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही महापौर संजीव सिंह के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम द्वारा शहर के विकास और जनसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top