वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर बल

Advertisements

वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर बल

डीजे न्यूज, धनबाद: वाणिज्यिक विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक बुधवार को डीआरएम कार्यालय में हुई। अध्यक्षता पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  अमिताभ प्रभाकर ने की। इस दौरान विभिन्न लंबित मामलों की स्थिति का आकलन किया गया तथा माल एवं कोचिंग से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए ताकि राजस्व संग्रहण में वृद्धि के साथ-साथ वाणिज्यिक कार्यों की कार्यक्षमता को भी सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही धनबाद स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तावित कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली आधुनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top