स्पंदन संस्था को किया गया सम्मानित

0

स्पंदन संस्था को किया गया सम्मानित 

डीजे न्यूज, धनबाद : एके राय मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को लिंडसे क्लब धनबाद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए स्पंदन संस्था को एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्पंदन संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास और अरविंदो बनर्जी ने बताया कि यह अवार्ड संस्था के अध्यक्ष मनोज मजूमदार, सचिव बरनाली सेनगुप्ता सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में दिया गया। बता दें की स्पंदन संस्था पिछले कई दिनों से सोशल एवं कल्चरल क्षेत्र में काम कर रहे हैं। संस्था का उद्देश्य धनबाद और आसपास के उभरते कलाकारों के मनोबल को प्रोत्साहित करना हैं। संस्था के सभी सदस्यों ने एके राय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट किया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *