बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं कर रहे अन्नपूर्णा-नागेंद्र 

Advertisements

बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं कर रहे अन्नपूर्णा-नागेंद्र 

बगोदर में ऐपवा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जल सहियाें के बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग 

डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : सोमवार को बगोदर के घंघरी में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऐपवा राज्य सचिव जयंती चौधरी, राज्य कमेटी सदस्य पूनम महतो, जिला परिषद सदस्या पींकी भारती, पंचायत समिति सदस्या हेमंती देवी, खगीया देवी, मंजू देवी, भगीया देवी, रेशमी देवी, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रखर महिला नेत्री सह झारखंड प्रदेश रसोईया संघ की राज्य कमेटी सदस्य अनीता देवी की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिप सदस्या पुनम महतो ने की।

सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा प्रदेश सचिव व पूर्व जिप सदस्या जयंती चौधरी ने कहा कि आज महिलाओं को पढ़ने से लेकर चुनाव लड़ने तक का अधिकार मिला है, जो लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार इन अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और चुनाव के समय रुपए का लालच देकर वोट खरीदने की कोशिश की जाती है।

जयंती चौधरी ने कहा कि अपने सात माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रही जिले भर की जल सहियाओं के साथ गिरिडीह उपायुक्त द्वारा अभद्र व्यवहार करना और उन्हें जेल भेजने की धमकी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला संगठन ऐपवा इसकी तीखी भर्त्सना करता है। साथ ही जल सहियाओं के बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब करने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि कोडरमा की महिला सांसद अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों को बढ़ावा मिल रहा है और गरीबों की जमीन छीनने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों से सोना पहाड़ी में होने वाली भूत पूजा को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top