


आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : डॉ इंद्रजीत 

डिग्री कॉलेज टुंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद : डिग्री कॉलेज टुंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिलाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए प्राचार्य डॉ इन्द्रजीत कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाताखुंटी पंचायत की उप मुखिया पूजयंती देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम उपस्थित हुए। वाणिज्य विभाग की प्रो रौनक परवीन ने स्वागत वक्तव्य दिया। उप मुखिया पूजयंती देवी ने कहा कि महिलाएं पद के दायित्व का भी भली-भांति निर्वाह कर किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है। वहीं शक्ति हेम्ब्रम ने कहा कि महिलाएँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक होकर अपने आत्मसम्मान के लिए आज अग्रसर हो रहीं हैं। फ्लस्वरुप एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव हो रहा है। 
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने एक कविता प्रस्तुत किया तथा रानी हेंब्रम के द्वारा भाषण दिया गया। वहीं अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत कुमार ने महाविद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सभी क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी तथा महिलाओं को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन समकालीन चुनौतियों से निपटने में महिलाओं के वैज्ञानिक सोच की प्रासंगिकता को रेखांकित करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ रानी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो शालिनी डुंगडुंग ने किया। इस अवसर पर स्नातक की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य ऒर स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षककेत्तर कर्मचारी तथा छात्र -छात्राएं भी उपस्थित थे।



