Advertisements




पीएचईडी मंत्री से मिले विधायक शत्रुघ्न, सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):आगामी ग्रीष्म ऋतु में आम जनमानस को जल की समस्या से निजात मिले , इसके लिए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने पीएचईडी मंत्री से मुलाक़ात कर पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
तेलमच्चो/ महुदा जलापूर्ति योजना बंद होने के कारण बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने संबंधित समस्या पर अतिशीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही के साथ जनहित में सहयोग प्रदान करने का भरोसा विधायक को दिया।



