राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मुद्दे पर भाजपा एसटी मोर्चा का आक्रोश, टावर चौक पर पुतला फूंका

Advertisements

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मुद्दे पर भाजपा एसटी मोर्चा का आक्रोश, टावर चौक पर पुतला फूंका

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की गिरिडीह इकाई ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के टावर चौक पर उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu के प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर नाराजगी जताई और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रपति Droupadi Murmu के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। इसी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का पुतला जलाया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति शनिवार को सिलीगुड़ी में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में भाग लेने पहुंची थीं। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के चयन और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। राष्ट्रपति ने कहा कि एक दिवसीय दौरे के दौरान न तो मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और न ही किसी राज्य मंत्री ने उनका स्वागत किया।

पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हैंब्रम ने की। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विनय सिंह, अजय रंजन सिंह, सुरेश मंडल, विवेक गुप्ता उर्फ विक्की, रितेश सिन्हा, सुशील हंसदा, सुखदेव मरांडी, सुरेश मौली और संगीता सेठ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top