जिला स्तरीय निबंध व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisements

जिला स्तरीय निबंध व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गोविंदपुर में गुरुवार को जिला स्तरीय निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों के वर्ग 07 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अलग अलग थीम आधारित यह प्रतियोगिता बच्चों के रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता पर आधारित रही। निर्णायक के रूप में विभिन्न विद्यालयों के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक व शिक्षिका थे।
निबंध प्रतियोगिता में पीएम श्री मध्य विद्यालय केशरकुराल  (एगारकुंड) के संगीता बाउरी प्रथम, सेठ सुखीराम बालिका मध्य विद्यालय गोविंदपुर के कृति कुमारी द्वितीय तथा
बी एस एस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद के चिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान पर रही।
भाषण प्रतियोगिता  में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबारी,कलियासोल के सुमित दास प्रथम,
मध्य विद्यालय सरायढेला कोलवाशरी धनबाद के एंजल कुमारी द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखीपुर केलियासोल के रिया महतो तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को प्रमाण पत्र, शील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के संकाय  सदस्य सुधीर रॉय, सुनील कर्मकार , सुनीता कुमारी, सुमन सिंह समेत सभी सदस्यों की महती भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top