नगर निकाय चुनाव: मतगणना को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबाँध रूट पर आम वाहनों की एंट्री बंद सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू

Advertisements

नगर निकाय चुनाव: मतगणना को लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव

बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबाँध रूट पर आम वाहनों की एंट्री बंद

सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद में 27 फरवरी (शुक्रवार) को नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों के वाहनों का आवागमन संभावित है। इसे देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

इस रूट पर आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह वर्जित

पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध तक जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार के सामान्य यात्री वाहन या निजी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय मतगणना स्थल के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

केवल इन वाहनों को मिलेगी अनुमति

इन वाहनों को ही उक्त मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी
मतगणना कार्य में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मी।
उम्मीदवार एवं उनके अधिकृत एजेंट।

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकृत वाहन पॉलिटेकनिक मैदान में ही पार्क किए जाएंगे। सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

स्थानीय निवासियों और प्रतिष्ठानों के लिए विशेष व्यवस्था

बेकारबाँध से राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच जिन लोगों का आवास या प्रतिष्ठान है, उन्हें विशेष परिस्थिति में बेकारबाँध की ओर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, बिनोद बिहारी महतो चौक से राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच रहने वाले लोगों को बिनोद बिहारी चौक की ओर से प्रवेश दिया जाएगा।

तय समय सीमा में रहेगा प्रभावी

यह विशेष यातायात व्यवस्था 27 फरवरी को सुबह 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। धनबाद पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top