टुंडी की रसोइया बहनों ने मानदेय बढ़ाने के लिए भरी हुंकार 

Advertisements

टुंडी की रसोइया बहनों ने मानदेय बढ़ाने के लिए भरी हुंकार 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड रसोइया संघ के द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष फुलमनी देवी एवं सचिव आरती देवी सहित प्रखंड की सभी अन्य रसोइया बहनों की उपस्थिति में मंगलवार को टुंडी प्रखंड कार्यालय में मांगपत्र सौंपा गया।

रसोइया संघ का कहना है कि वे दिनभर मेहनत कर नौनिहालों के लिए भोजन तैयार करती हैं और उन्हें खिलाती हैं, लेकिन इसके एवज में सरकार द्वारा मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। संघ की महिलाओं ने कहा कि यह राशि वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है और इससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है।

रसोइया संघ ने यह भी कहा कि उन्हें मिलने वाला मानदेय “मइया योजना” के लाभुकों को मिलने वाली मुफ्त देय राशि से भी कम है, जो उनके लिए चिंता का विषय है। अध्यक्ष फुलमनी देवी एवं सचिव आरती देवी ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

रसोइया बहनों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top