गिरिडीह में झामुमो से जुड़े दो पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प, प्रशासन की सख्ती से शांति बहाल

Advertisements

गिरिडीह में झामुमो से जुड़े दो पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प, प्रशासन की सख्ती से शांति बहाल
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में निकाय चुनाव में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच मतदान जारी है। निगम के वार्ड 27 और शहर के बुलाकी रोड के बूथ संख्या 1 और 2 में अचानक दो वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थक आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच मामूली पत्थरबाजी की घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई। एक तरफ वार्ड पार्षद उम्मीदवार सह जेएमएम नेता रूमी बुलंद अख्तर थे तो दूसरी तरफ भी जेएमएम नेता सह वार्ड पार्षद उम्मीदवार नौशाद अहमद चांद के समर्थक ही थे। बोगस मतदान का एक दूसरे पर आरोप लगाकर उलझ पड़े। इस दौरान दोनों और से जमकर मारपीट हुई। इससे महिला वोटरों में अफरातफरी मच गई। जमकर हुए मारपीट की सूचना के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और डीएसपी नीरज सिंह भी पुलिस जवानों के साथ आए और दोनों के समर्थकों पर लाठी चार्ज कर भगाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top