तिसरा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

Advertisements

तिसरा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : होलिकोत्सव के शुभ अवसर पर शांति समिति, समाजसेवी व क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों की एक आवश्यक बैठक सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसे आपसी बैर-भाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति रंग-अबीर नहीं लगवाना चाहता है तो उसके साथ जबरदस्ती न करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ-साथ शांति समिति, पुलिस जन सहयोग समिति एवं सक्षम नागरिकों की भी अहम भूमिका होनी चाहिए। होली के अवसर पर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, उनका हर हाल में पालन किया जाएगा।

बैठक में अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई तथा कहा गया कि शरारती तत्वों पर पुलिस नकेल कसने में सक्षम है। किसी भी घटना या अनहोनी की आशंका होने पर निर्भीक होकर तत्काल थाना प्रभारी को सूचित करने का आग्रह किया गया। पुलिस 24 घंटे आम नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

बैठक में एएसआई राजनाथ सिंह के अलावा झामुमो के आमटाल, अलकडीहा, मुकुन्दा, चांदकुइया आदि क्षेत्रों से लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस. विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, संजय दास, बसंत ठाकुर, कुलदीप साव, बिरंची सिंह, प्रविर ठाकुर, हीरालाल मोदक, हीरालाल गोराई, नवीन ठाकुर एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top