



संजीव अग्रवाल के पास है विकास का रोडमैप: शारदा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के पक्ष में बैंक मोड़ स्थित चुनावी कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
पार्टी के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह , जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा कि संजीव अग्रवाल एक स्वच्छ छवि, कर्मठ एवं जनसेवा के लिए समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में धनबाद शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि संजीव अग्रवाल के पास विकास का स्पष्ट रोडमैप है, जिससे शहर की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।
नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि धनबाद को एक स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करें।
प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि धनबाद के समग्र विकास के लिए एक मजबूत, ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है।
जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि
संजीव अग्रवाल एक संवेदनशील, कर्मठ और विकासशील सोच रखने वाले नेता हैं। महिलाओं, युवाओं एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए उनके पास ठोस योजनाएं हैं। उनके नेतृत्व में धनबाद शहर स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह ने कहा कि
संजीव अग्रवाल संगठन के सच्चे सिपाही और जनता के भरोसेमंद सेवक हैं। उनके नेतृत्व में नगर निगम भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं विकासोन्मुखी बनेगा। धनबाद को एक आधुनिक और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।




