जामताड़ा पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार 20 मोबाइल व 17 सिम जब्त

Advertisements

जामताड़ा पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

20 मोबाइल व 17 सिम जब्त
डीजे न्यूज, जामताड़ा :
गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल (साइबर अपराध थाना, जामताड़ा) के नेतृत्व में पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०नि० प्रकाश सेठ, पु०अ०नि० विनोद सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा की गई।

छापेमारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रामडीह से पश्चिम 300 मीटर दूरी पर जोरिया के समीप तथा करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीच काजरा स्थित महुआ पेड़ के पास कुएं के सामने की गई, जहां आरोपी साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विशाल मंडल (25 वर्ष), ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर

2. परदुम मंडल (26 वर्ष), ग्राम मटॉड, थाना करमाटाँड़

3. राहुल कुमार मंडल (23 वर्ष), ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर

4. विक्रम मंडल (26 वर्ष), ग्राम रसनजोरी, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह

5. बबलू मंडल (20 वर्ष), ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर

6. समीर अंसारी (18 वर्ष)

7. अली मोहम्मद (20 वर्ष)

8. सौकत अंसारी (29 वर्ष), ग्राम सतुआटॉड, थाना करमाटाँड़

सभी आरोपी जिला जामताड़ा व गिरिडीह क्षेत्र के निवासी हैं।

दर्ज कांड

इस संबंध में साइबर अपराध थाना, जामताड़ा कांड संख्या 10/26 एवं 11/26 के तहत धारा 111(1)(ii)/318(4)/319(2)/3(5) BNS 2023, 66(B)(C)(D) IT Act तथा 42(3)(e) Telecommunications Act 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद सामग्री

मोबाइल फोन – 20

सिम कार्ड – 17

अपराध का तरीका

1. गूगल पर “TATA CARD” सर्च कर फर्जी लॉगिन के माध्यम से 10 अंकों का वैध क्रेडिट कार्ड नंबर प्राप्त कर ई-वॉलेट से ठगी करना।

2. बिजली बिल बकाया व लाइन काटने का झांसा देकर खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर ठगी।

3. फोनपे में ₹2000 कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से ‘Accept’ करवाना और पैसे निकाल लेना। इसके बाद गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेचना।

आपराधिक इतिहास

कुछ अभियुक्त पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में आरोपपत्रित हैं, जिनमें वर्ष 2018, 2019, 2021 और 2024 के विभिन्न कांड शामिल हैं।

अन्य राज्यों में ठगी

दिल्ली निवासी मो. हुसैन अजाद से ₹1,19,036.45 की ठगी

दिल्ली निवासी सुरेश प्रसाद सिंह से ₹1,49,387.29 की ठगी

महाराष्ट्र निवासी मोमिना अब्दुल कलाम अंसारी से ₹12,070.80 की ठगी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से सावधान रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top