गिरिडीह को जाम से मुक्ति और सभी को आवास प्राथमिकता : प्रमिला मेहरा 

Advertisements

गिरिडीह को जाम से मुक्ति और सभी को आवास प्राथमिकता : प्रमिला मेहरा 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 09, 10, 14 और 15 के विभिन्न मुहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

जनसंपर्क के दौरान प्रमिला मेहरा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह के हर चौक-चौराहे पर सिग्नल लाइट लगाई जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। टोटो के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे और रूट चार्ट लागू किया जाएगा, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में पक्की सड़क और ढकी नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकें। सीसीएल क्षेत्र में 5000 पीएम आवास नहीं बनने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और मंत्री छह वर्षों में भारत सरकार से एनओसी नहीं दिला सके। अब चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ।

इस अवसर पर संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, रामजी यादव, विकास सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, शेखर यादव, राकेश कुमार रॉकी, मुकेश आनंद केशरी, अजयकांत झा, किशोर दास, रीता दास, प्रमिला साव, अभय सिंह, सोनू कुमार, सुशील शर्मा, गीता शर्मा, प्रमिला कुमारी, प्रदोष कुमार, विष्णु गोप, भरत मिश्रा सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top