Advertisements




मजिस्ट्रेट टिकट जांच में 93 बेटिकट यात्री धराए

डीजे न्यूज, धनबाद: रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर आईसीपी दस्ता 02 एवं धनबाद स्लीपर की एल.आर. चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 95 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल हैं। इस दौरान उनसे 48,240 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।




