मर्सी हॉस्पिटल में जटिल टेंडन का हुआ सफल सर्जरी

Advertisements

मर्सी हॉस्पिटल में जटिल टेंडन का हुआ सफल सर्जरी

डॉ. अनुज लड्डा ने दिखाई कुशलता

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मसीं हॉस्पिटल में एक जटिल टेंडन (नस) की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन डाॅ. अनुज लड्डा ने स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज के हाथ की कई महत्वपूर्ण टेंडन क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सर्जरी के दौरान निम्नलिखित टेंडन का सफल रिपेयर किया गया—

ईडीसी – मिडिल फिंगर

ईडीसी – इंडेक्स फिंगर

ईआईपी

ईडीसी – रिंग फिंगर एवं लिटिल फिंगर

 

सर्जरी के दौरान यह पाया गया कि ईडीएम और ईपीएल टेंडन सुरक्षित एवं सही स्थिति में थे।

डॉ. अनुज लड्डा ने अत्यंत सावधानी और कुशलता के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत की गई यह सर्जरी न केवल तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण थी, बल्कि मरीज की शीघ्र रिकवरी के लिए भी लाभदायक साबित होगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज की स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। इस सफल सर्जरी से एक बार फिर मर्सी हॉस्पिटल ने उन्नत चिकित्सा सुविधा और विशेषज्ञता का परिचय दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top