जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता: संजीव सिंह संजीव ने लोयाबाद और कतरास में किया जनसंपर्क

Advertisements

जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता: संजीव सिंह

संजीव ने लोयाबाद और कतरास में किया जनसंपर्क

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बुधवार को लोयाबाद तथा कतरास के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोयाबाद, पांडेयडीह तेतुलमारी, कतरास बाज़ार टंडा, कतरास तेलियाडीह, भटमुरना मोड़, छताबाद, राजबाड़ी, तिलाटांड़, पंचगढ़ी बाज़ार और लकड़का 14 नंबर सहित विभिन्न इलाकों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है।
व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं ने एक स्वर में नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास की मांग रखते हुए संजीव सिंह के समर्थन का संकल्प लिया।
जनसंपर्क के दौरान मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि धनबाद के भविष्य का चुनाव है। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, जलापूर्ति की समस्या का समाधान, बेहतर सड़क और प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम को पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top