Advertisements




प्रशासनिक अधिकारियों ने बलियापुर हेलीपैड का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन के बलियापुर में आगमन प्रस्तावित है। सीएम सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई स्वर्गीय डॉक्टर बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे। सीएम के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर विधायक चंद्रदेव के बड़दाहा स्थित आवास तक का जायजा लिया।
पीडब्लूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर चंदन कुमार कर्मियों के साथ हेलीपैड की साफ सफाई में जुटे हुए हैं। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुश्ताक आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा के महावीर महतो, हीरो चरण महतो, भाकपा माले के आशीष चटर्जी, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, रोहित कुमार महतो, हीरालाल मोदक, मुखिया बी डी महतो, कृष्ण महतो, विजय रजक, राजू महतो आदि थे।




